पंचायत भवनों पर लगेंगे 20 किलोवाट के सोलर पैनल, सीएम चौधरी ने दिए निर्देश

Bihar

(पटना,बिहार)06नवंबर,2026.

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पंचायती राज विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण के साथ-साथ भवनों के बेहतर रखरखाव की पुख्ता व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने पंचायतों में बिजली आपूर्ति की स्थिति की जानकारी जनप्रतिनिधियों को नियमित रूप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने बड़ा फैसला लेते हुए जलमीनारों पर 5 किलोवाट की जगह 20 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नए पंचायत सरकार भवनों के सोलराइजेशन का प्रावधान निर्माण के एस्टीमेट में ही शामिल किया जाए, ताकि भवन बनते ही सौर ऊर्जा से लैस हो सकें।

उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ हैं। इनके सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण विकास को गति मिलेगी और सौर ऊर्जा से पंचायतें बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनेंगी।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *