(मेरठ,UP)06नवंबर,2026
प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को आगामी त्योहारों को लेकर पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार से विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो। सभी जिलों के उपभोक्ताओं को त्योहार पर निर्बाध आपूर्ति दी जाए। इसके लिए उन्होंने ऊर्जा भवन में स्थित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
एमडी ने निर्देशित किया कि सभी 14 जनपद मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर एवं गौतमबुद्धनगर में उपभोक्ताओं को सुचारू एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसी भी क्षेत्र में ब्रेकडाउन अथवा विद्युत आपूर्ति व्यवधान की सूचना मिलने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उसका त्वरित निस्तारण किया जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में मरम्मत गैंग एवं ट्रॉली ट्रांसफार्मर की पूर्व व्यवस्था रखने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ता हेल्प लाइन नंबर 18004101912 पर प्राप्त शिकायतों तथा उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
सभी जिलों के नियंत्रण कक्ष के नंबर
मेरठ 9193330312, बागपत 9193330171, गाजियाबाद 9193320115, बुलन्दशहर 9193302137, हापुड़ 9193319903, सहारनपुर 9193330422, मुजफ्फरनगर 9193331304, शामली 9193330951, मुरादाबाद 9193300109, संभल 9193300411, रामपुर 9193300636, अमरोहा 9193331320, बिजनौर 9193331324, गौतमबुद्ध नगर 9193301659।(साभार एजेंसी)
