उ.प्र.में सर्दी की दस्तक,18 डिग्री के नीचे गया रात का पारा

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)06नवंबर,2026

उत्तर प्रदेश में अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के साथ रात में भी ठंडक महसूस होने लगी है। बृहस्पतिवार को हरदोई, कानपुर, इटावा, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत प्रदेश के 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। दिन में धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा। हालांकि रात के तापमान में धीरे-धीरे मामूली गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभावित है। बृहस्पतिवार को फर्रुखाबाद और मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, हरदोई 14 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *