अक्षय ऊर्जा में राजस्थान को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Rajasthan

(जयपुर,राजस्थान)06नवंबर,2026

भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 में राजस्थान को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विकसित नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मूल्यांकन तंत्र के तहत राजस्थान को अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। माननीय उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने यह सम्मान प्रदान किया।

यह सम्मान राजस्थान की 8 करोड़ जनता के लिए गर्व और गौरव का विषय है। यह सम्मान प्रदेश की निरंतर बढ़ती अक्षय ऊर्जा क्षमता और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों का प्रमाण माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सरकार का लक्ष्य राजस्थान को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है, जिससे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सके।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कार्मिकों और समस्त प्रदेशवासियों के सामूहिक प्रयासों और अटूट संकल्प का प्रतिफल है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *