सीएम चौधरी ने पटना साहिब संपर्क पथ का किया निरीक्षण

Bihar

(पटना,बिहार)15 नवंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पटना सिटी में जेपी गंगा पथ के अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 1.5 किलोमीटर लंबे इस संपर्क पथ के निर्माण से पटना साहिब रेलवे स्टेशन को जेपी गंगा पथ से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि अशोक राजपथ पर फ्लाईओवर और आरओबी के माध्यम से जेपी गंगा पथ को नए एनएच-30 से जोड़ा जाएगा। इससे पूरे क्षेत्र का यातायात नेटवर्क मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संपर्क पथ के पूरा होने से पटना सिटी और आसपास के इलाकों में आवागमन और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। आम लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। साथ ही पटना साहिब आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को भी सुविधा होगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और इंजीनियर मौजूद रहे। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *