अमृतसर होगा देश का अगला आईटी हब:सुखबीर

Punjab/ Hariyana

(अमृतसर,पंजाब)5अप्रैल,2026

उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अमृतसर को देश के अगले आईटी अब के रूप में विकसित किया जाएगा। सुखबीर अमृतसर में कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के उद्योगपतियों की ओर से आयोजित कांफ्रेंस के दौरान बातचीत कर रहे थे। सुखबीर ने कहा कि अमृतसर के विकास के लिए जो योजना बनाई गई है वह दो वर्षों में लागू हो जाएगी। योजना को समय पर पूरा करने के लिए कमेटी गठित की गई है। इसके कामों की निगरानी व खुद करेंगे। इस कमेटी में उद्योगपतियों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।

सुखबीर ने कहा कि पंजाब को निवेशकों के लिए पसंदीदा राज्य बनाया जाएगा। इसके लिए सात नए एक्सप्रेस हाई वे बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सारे शहरों को जोड़ने वाले सड़कें पहले ही चार और छह मार्गी बनाई जा रही हैं। सड़कों पर 1800 करोड़ खर्च किया जा रहा है जबकि लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर 900 करोड़ खर्च किया जा रहा है। रोपड़ से दोराहा को जोड़ने के लिए सड़क बनाने को मंजूरी दे दी गई है। राज्य को बढ़िया हवाई सेवा वाला राज्य भी बनाया जा रहा है। लुधियाना हवाई अड्डे पर रनवे को 200 मीटर और बढ़ाया जा रहा है।

सुखबीर ने कहा कि अमृतसर एशिया के देशों के लिए मुख्य गेट है। अमृतसर को राज्य के व्यापार का केंद्र बनाया जाएगा।

अमृतसर के नकटवर्ती कस्बों को चार मार्गीय किया जा रहा है। इस दौरान सीआईआई के पूर्व चेयरमैन कामना राज अग्रवाल और विभिन्न उद्योगपतियों ने अपनी मुश्किलों को उपमुख्यमंत्री को बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन में लालफीता शाही खत्म की जाए। बिजली में सब्सिडी दी जाए। अमृतसर में मिनी सचिवालय बनाने आदि की मांग भी उठाई गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी संबोधित किया।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *