(चंडीगढ़,हरियाणा) 11मई,2026.
हरियाणा प्रदेश से श्रद्वालुओं के बड़े जत्थे को लेकर सोमनाथ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन आठ जून को रवाना होगी, इसके लिए तैयारी की जा रही है। इस दर्शन के लिए श्रद्वालुओं में पूरजोर उत्साह दिखाई दे रहा है। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का। वे आज कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं, जहां पहले गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका और अवलोकन किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री पिहोवा के अरूणाय स्थित श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे, जहां क्लश यात्रा को रवाना किया और पूजा अर्चना भी की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भी लाइव दिखाया गया।(साभार एजेंसी)
