24 अधिकारियों के हुए तबादले

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)25मई,2026.

हरियाणा सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। आईएएस अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को पलवल के उपायुक्त पद से हटाकर पानीपत का उपायुक्त लगाया गया है, जबकि डॉ. जैंदर सिंह छिल्लर को पलवल का नया डीसी नियुक्त किया गया है। समवर्तक सिंह खंगवाल को एचएसवीपी फरीदाबाद का प्रशासक एवं अतिरिक्त निदेशक अर्बन एस्टेट फरीदाबाद बनाया गया है।

शाश्वत सांगवान को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा अतिरिक्त सचिव, नागरिक संसाधन सूचना विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उत्सव आनंद को पलवल में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी लगाया गया है।

एचसीएस अधिकारियों में अनिल कुमार यादव को नगर निगम एनआईटी फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार-1 को नारनौल में जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव आरटीए बनाया गया है। रोहित कुमार को हिसार का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है, जबकि अमित मान को नगर निगम फरीदाबाद का सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अप्रतिम सिंह को नूंह तथा प्रमेश सिंह को कैथल का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मोनिका को भविष्य विभाग में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। सरकार ने आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *