चंडीगढ़ में हर बुधवार ‘नो व्हीकल डे’

Hariyana

(चंडीगढ़)27मई,2026

चंडीगढ़ में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हर बुधवार ‘नो व्हीकल डे’ मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को कई अधिकारी इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी), साइकिल और पैदल अपने दफ्तर पहुंचे।

प्रशासन की ओर से लोगों से भी इस पहल में सहयोग करने की अपील की गई। यह अभियान ‘सेव पेट्रोलियम’ मिशन के तहत चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। अधिकारियों ने कहा कि यदि लोग छोटी दूरी के लिए निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करें तो इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ प्रदूषण भी कम होगा।बुधवार को कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी साइकिल चलाते और पैदल कार्यालय पहुंचते दिखाई दिए। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की पहल से न केवल पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि लोगों की सेहत भी बेहतर रहेगी। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहन का उपयोग न करें और सार्वजनिक परिवहन, साइकिल या पैदल चलने को प्राथमिकता दें।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *