उ.प्र.में राहत देने वाली भीषण बारिश

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)29मई,2026

नौतपा की भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार देर रात उत्तर प्रदेश का मौसम अचानक बदल गया। राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। तराई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी यूपी व अन्य कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई।

बाराबंकी, सीतापुर, कानपुर, हरदोई, मुरादाबाद, बरेली समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में पेड़ और होर्डिंग्स भी गिर गये।

सीतापुर, बदायूं और झांसी में ओले गिरे, जबकि संभल, बिजनौर, चित्रकूट, आगरा, गाजियाबाद और मथुरा में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। मेरठ में शुक्रवार को भी काले बादल छाए रहे, वहीं शाहजहांपुर में धूल भरी आंधी के बाद बारिश शुरू हुई।

मौसम विभाग ने 29 और 30 मई के लिए प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वानुमान है कि बारिश और तेज हवाओं का दौर 31 मई तक जारी रह सकता है।

इन जिलों में आंधी का रेड अलर्ट:
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर,भदोही, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *