सीएम नायब सिंह सैनी ने माता भद्रकाली मंदिर में माथा टेका

Punjab

(जालंधर,पंजाब)01जून,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने हाल ही में हुए निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया। सीएम सैनी ने दोहराया कि भाजपा को किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन की आवश्यकता नहीं है। भाजपा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी। पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं को ही आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के नेताओं के भाजपा के संपर्क में होने की बात को भी खारिज किया।

नायब सिंह सैनी ने पंजाब भाजपा के नए प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास जताया कि केवल ढिल्लों के नेतृत्व में पंजाब में भाजपा का कमल का फूल और अधिक मजबूती के साथ खिलेगा। पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर पंजाब में भाजपा को मजबूत करेंगे और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

सीएम मान पर निशाना:
सीएम सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को एक कलाकार बताया जो केवल तालियां बजवाने का काम करते हैं। सैनी ने कहा कि तालियां बजाने से लोगों का पेट नहीं भरता। राज्य में कानून व्यवस्था खराब है, गैंगस्टरवाद को बढ़ावा मिला है और विकास नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री पर शाम पांच बजे के बाद रंगला पंजाब बनाने का तंज कसा।

पानी विवाद और पार्टी एकजुटता:
पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के मुद्दे पर सैनी ने कहा कि पंजाब भी उनकी अपनी धरती है। उन्होंने गुरुओं की सीख के अनुसार दोनों राज्यों के हितों का ध्यान रखने की बात कही। सैनी ने इसे बड़ा मुद्दा न बनाने और अनावश्यक विवाद से बचने का सुझाव दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर उन्होंने भाजपा को पूरी तरह एकजुट बताया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के शीर्ष नेताओं में शामिल हैं और पार्टी में उनका पूरा सम्मान है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *