सीएम मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Punjab

(फरीदकोट,पंजाब)23जून,2026.

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने गांव पंजगराई कलां की चौपाल में लोक मिलनी की। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
इस अवसर पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, जैतो के विधायक अमोलक सिंह और जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन गुरतेज सिंह खोसा सहित कई नेता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर लोगों की मुश्किलों को हल करने के बजाय अपनी जेबें भरने का आरोप लगाया। मान ने कहा कि इसी कारण जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया है। अब उनके सत्ता में आने की संभावना भी नजर नहीं आती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार की गारंटियों को समय से पहले पूरा करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने आम लोगों का जीवन सरल बनाने के लिए कई काम किए हैं। राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा बदलाव आया है। यह बदलाव आम लोगों के पक्ष में है।

सरकार की प्रमुख योजनाएं
मान ने किसानों को दिन में सिंचाई का पानी देने का फैसला बताया। महिलाओं के निशुल्क सफर और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना भी शुरू की गई। प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली निशुल्क देना भी एक उपलब्धि है। महिलाओं को प्रतिमाह 1000-1500 रुपये देने का निर्णय भी घोषित किया गया। बेअदबी रोकने के लिए बनाया गया कानून भी महत्वपूर्ण बताया गया।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *