राजा सुब्रमणि ने शुरू की थियेटर कमांड की तैयारी

National

(नई दिल्ली)14जुलाई,2026

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने 31 मई, 2026 को ही भारत के तीसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स का कार्यभार संभाला है। एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार सीडीएस सुब्रमणि इसी महीने के अंत तक थियेटर कमांड की मंजूरी के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने वाले हैं।

राजनाथ सिंह से मिल सकते हैं सीडीएस जनरल सुब्रमणि:
भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने पहली बार फरवरी, 2020 में सशस्त्र सेनाओं के लिए इंटीग्रेटेड थियेटर कमांड का विचार सार्वजनिक किया।
पिछले सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले थियेटर कमांड का एक फाइनल ड्राफ्ट रक्षा मंत्री को सौंपकर गए हैं।
अब तीसरे सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य सभी स्टेकहोल्डरों के सामने उसपर विस्तृत प्रेजेंटेशन दिए जाने की संभावना है।
जैसे ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थियेटर कमांड की योजना को हरी झंडी दिखा देंगे, इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) के सामने अंतिम मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।

थियेटर कमांड के लिए फोर-स्टार वाले 4 पद के गठन की योजना
भारत में सेना, नौसेना और वायुसेना के सभी कमानों को तीन थियेटर कमांड में शामिल करने की तैयारी है।
नॉर्दर्न थियेटर कमांड, जिसकी जिम्मेदारी मूल रूप से चीन से सटी उत्तरी सीमाओं की ओर रहेगी।
वेस्टर्न थियेटर कमांड, जिसकी जिम्मेदारी मुख्यतौर पर पाकिस्तान से सटी सीमाओं की रक्षा होगी।

मैरीटाइम थियेटर कमांड (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत), जिसकी जिम्मेदारी मुख्य तौर पर भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा पर नजर रखने की होगी।
योजना के तहत प्रत्येक थियेटर कमांड के चीफ एक फोर-स्टार वाले सैन्य अफसर होंगे।
इसके लिए फोर-स्टार वाले चार पद बनाए जाने की योजना है, जिनका दर्जा मौजूदा सर्विस चीफ के बराबर की होगी।
इसी चार-सितारे वाले अफसरों में एक वाइस चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (वीसीडीएस) का भी पद होगा।

दुनिया के 5 ताकतवर देशों में शामिल होगा भारत:
भारत में इस समय आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के कुल 17 अलग-अलग कमांड हैं।

थियेटर कमांड बनने के बाद इन सबको भौगोलिक आधार पर संबंधित थियेटर कमांड के साथ एकीकृत किया जाएगा।
भारत में थियेटर कमांड लागू होने के साथ ही यह दुनिया के उन पांच ताकतवर देशों में शामिल हो जाएगा, जिनकी सेनाएं थियेटर कमांड के तहत ही संयुक्त होंगी।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *