दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित

National

(नई दिल्ली)20अगस्त,2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 31वीं दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की बैठक मामल्लापुरम के पास कोवलम में शुरू हुई। बैठक में दक्षिणी राज्यों के नेता और वरिष्ठ अधिकारी अंतर-राज्यीय विवादों, सुरक्षा और विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा कर रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, केरलम के मुख्यमंत्री सतीशन, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पुडुचेरी के उपराज्यपाल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल, लक्षद्वीप के प्रशासक और विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित हैं।

क्षेत्रीय परिषद की बैठकें दो या दो से अधिक राज्यों या केंद्र और राज्यों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर संवाद और चर्चा के लिए एक व्यवस्थित तंत्र और एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं।

राष्ट्रीय महत्व के व्यापक मुद्दों पर चर्चा चल रही है, जिनमें महिलाओं और बच्चों के साथ दुष्‍कर्म के मामलों की त्वरित जांच और शीघ्र निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की स्थापना, साथ ही शिक्षा से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। व्यापक एजेंडा में अंतर-राज्यीय सहयोग को मजबूत करना, आंतरिक सुरक्षा, आर्थिक विकास, औद्योगिक निवेश, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा शामिल हैं।(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *