उत्तराखंड में निर्माण श्रमिकों को मिलीं सौगातें

Uttar Pradesh Uttarakhand

(लखनऊ,UP)21अगस्त,2026

उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य परीक्षण एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री विनोद चमोली की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान 494 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं 411 श्रमिकों को एजुकेशन किट, 439 श्रमिकों को हाइजीन किट तथा 506 श्रमिकों को न्यूट्रिशन किट वितरित की गईं। इस प्रकार कार्यक्रम के माध्यम से कुल 1,850 लाभ/सेवाएं प्रदान की गईं।

विधायक श्री विनोद चमोली ने उपस्थित श्रमिकों से संवाद करते हुए उन्हें शासन एवं उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में श्रम विभाग की ओर से सहायक श्रम आयुक्त,देहरादून श्री शैलेश सती तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी, देहरादून श्री अमित थपलियाल उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों ने श्रमिकों को बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा उनसे मिलने वाले लाभों के संबंध में जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत एवं पात्र निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों तक स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी कल्याणकारी सुविधाओं का प्रभावी ढंग से लाभ पहुंचाना रहा(साभार )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *