उप्र में “आउटसोर्स सेवा निगम” का शुभांरभ

Uttar Pradesh

(लखनऊ, UP)02सितंबर,2026

उत्तर प्रदेश में आज एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, आउटसोर्स निगम का शुभांरभ हो गया। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने इसका शुभारंभ किया ‌‌। सीएम योगी ने कहा कि सभी आउटसोर्स कार्मिकों को उनकी मेहनत का उचित मानदेय प्राप्त हो, उन्हें सामाजिक सुरक्षा की गारंटी प्राप्त हो। कोई घटना-दुर्घटना होने पर वे अकेले न हों, बल्कि उनके साथ एक कवर भी हो।

इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का आज लखनऊ में शुभारंभ किया गया है।

इस अवसर पर UPCOS के पोर्टल, वेबसाइट एवं ‘लोगो’ का अनावरण करने के साथ ही आउटसोर्स कार्मिकों को चेक वितरण भी हुआ।

मुख्यमंत्री श्री योगी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व, प्राप्त इन उपहारों के लिए सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *