“बिहार महोत्सव” का भव्य शुभारंभ

Blog

(पटना, बिहार)04सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक परम पूजनीय गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ने आज बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग के प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय ‘बिहार महोत्सव-2026’ का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने ‘बिहार महोत्सव’ के आयोजन एवं इसमें शामिल होने का अवसर प्रदान करने के लिए परम पूजनीय गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रवासी बिहारियों से अपनी मातृभूमि के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि जनता को संतुष्ट रखना, उसकी सुविधाओं में वृद्धि करना और उसे न्याय दिलाना ही लोकतांत्रिक शासन का मूल उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2028 तक बिहार में माँ सीता का भव्य मंदिर स्थापित किया जाएगा, जो राज्य की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

वहीं, परम पूजनीय गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ने ‘बिहार महोत्सव’ को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता और बिहार से भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त माध्यम बताया।

यह महोत्सव बिहार की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा और विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के साथ-साथ प्रवासी बिहारियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *