फिर बदलेगा मौसम,शुरू होगा बारिश का दौर

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)13अक्टूबर,2026

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन बारिश से राहत रहेगी। आसमान साफ होने और धूप निकलने से दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 15 अक्तूबर से यूपी में मौसम फिर करवट लेगा। सक्रिय हो रहे नए विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होने वाला बारिश का दौर 16 और 17 अक्तूबर को मध्य यूपी और अवध होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 से 17 अक्तूबर के दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। बारिश के दौरान पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

आगरा-फतेहपुर सबसे गर्म, नजीबाबाद में ठंडी रात
सोमवार को आगरा और फतेहपुर 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहे। वहीं नजीबाबाद में 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *