मुख्यमंत्री चौधरी ने किया “समन्वय” पोर्टल का शुभारंभ

Bihar

(पटना,बिहार)14अक्टूबर,2026.

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज मुख्य सचिवालय स्थित ‘संवाद’ सभागार में ‘संकल्प’ डैशबोर्ड एवं ‘समन्वय’ पोर्टल का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि इन डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी 48 विभागों के प्रमुख कार्यों एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के साथ-साथ कार्यों की प्रगति की निगरानी भी बेहतर ढंग से की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से केंद्र सरकार से प्राप्त होने वाली राशि, राष्ट्रीय रैंकिंग तथा समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की प्रभावी निगरानी संभव होगी।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *