मुख्यमंत्री सैनी द्वारा”राखीगढ़ी महोत्सव” का श्रीगणेश

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)19अक्टूबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की गौरवशाली विरासत को विश्व पटल पर नई पहचान देने के संकल्प के साथ आज ऐतिहासिक राखीगढ़ी की पावन धरा पर ‘राखीगढ़ी महोत्सव-2026’ का श्रीगणेश किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का उत्सव है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार राखीगढ़ी के संरक्षण, शोध और पर्यटन विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा गांव के विकास हेतु ₹51 लाख की घोषणा भी की गई।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री Dr. Arvind Sharma जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, आमजन के स्नेह और अपनत्व ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया, जहां आशीर्वाद, आत्मीय स्वागत और हरियाणवी संस्कृति की मिठास हर कदम पर देखने को मिली।

इस ऐतिहासिक आयोजन के बीच हरियाणा की असली खूबसूरती भी देखने को मिली—कहीं लोगों ने आशीर्वाद देकर स्नेह बरसाया, तो कहीं अपने हाथों से लस्सी पिलाकर देसी अपनत्व से दिल जीत लिया।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *