राखीगढ़ी में नवीन खोजों पर होगा मंथन

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)20अक्टूबर,2026

हरियाणा के राखीगढ़ी में राखीगढ़ी महोत्सव का आयोजन किया गया है। उक्त महोत्सव के आयोजन के संबंध में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि
राखीगढ़ी की प्राचीन सभ्यता, पुरातात्विक साक्ष्यों और नवीन खोजों पर मंथन होगा। इससे हम अपनी गौरवशाली अतीत-परंपरा को जान सकेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि राखीगढ़ी हमारी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत और प्राचीन मानव सभ्यता को समझने का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। राखीगढ़ी महोत्सव के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वान यहां से प्राप्त पुरातात्विक साक्ष्यों, नवीन खोजों और भविष्य के शोध की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। इससे नई शोध योजनाओं, अंतरराष्ट्रीय संस्थागत सहयोग और हमारी प्राचीन सभ्यता के ज्ञान को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने के नए अवसर मिलेंगे।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *