(नई दिल्ली)20अक्टूबर,2026
2026 एशियन पैरा गेम्स में भारत के निषाद कुमार ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। निषाद ने ऊंची कूद (हाई जंप) में गोल्ड मेडल जीता. इससे पहले 2026 एशियन पैरा गेम्स में ही निषाद कुमार लंबी कूद (लॉन्ग जंप) में भी गोल्ड मेडल जीते थे. इस तरह वह एक एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय एथलीट बन गए हैं।
निषाद कुमार ने मंगलवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में नए रिकॉर्ड के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जिससे वह किसी एक एशियाई पैरा खेलों में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. उन्होंने सोमवार को लंबी कूद टी47 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था।
निषाद ने ऊंची कूद में 2.04 मीटर से अधिक की दूरी तय करके खेलों का नया रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल जीता. अंकुर धामा (पुरुषों की 5000 मीटर टी11 और 1500 मीटर टी11) और भुजाहीन तीरंदाज शीतल देवी (महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन और मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन) ने चीन के हांगझोउ में पिछले एशियाई पैरा खेलो में दो-दो स्वर्ण पदक जीते थे. टी47 श्रेणी ऊपरी अंगों की अक्षमता वाले एथलीटों के लिए है।
गोल्ड मेडल जीतने के बाद निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की ऊंचाई पार करने की भी कोशिश की, लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली. हालांकि, 2.04 मीटर की उनकी रिकॉर्ड तोड़ छलांग ने उन्हें शीर्ष स्थान दिला दिया। उज्बेकिस्तान के मुहम्मदअबदुल्लोह तुरसुनजोनोव ने 1.94 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर मेडल (रजत पदक) जीता, जबकि थाईलैंड के अंगकर्ण चानाबून 1.75 मीटर की ऊंचाई पार कर ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) अपने नाम किया।
निषाद का दाहिना हाथ उस समय कट गया था जब वह महज छह साल के थे. इस हादसे ने परिवार को झकझोर दिया, लेकिन निषाद ने अपनी शारीरिक अक्षमता को सफलता की राह में बाधा नहीं बनने दिया।(साभार एजेंसी)
