अकादमियों के नए पदाधिकारियों से मिलीं सीएम रेखा गुप्ता

National

(नई दिल्ली )20 नवंबर 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, मैथिली-भोजपुरी तथा गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी अकादमियों के नवनियुक्त उपाध्यक्षों एवं सदस्यों से भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि दिल्ली की समृद्ध भाषाई और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा मिले। हमारी लोक परंपराएं और सशक्त हों तथा आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से और गहराई से जुड़ें। सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र ‘विकास भी, विरासत भी’ इसी संकल्प का आधार है। दिल्ली सरकार इसी भावना के साथ भाषाओं, साहित्य और लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि निश्चित रूप से आप सभी की अगुवाई में दिल्ली की भाषाओं, साहित्य और लोक परंपराओं को नई पहचान मिलेगी तथा राजधानी का सांस्कृतिक गौरव और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अकादमियां केवल संस्थाएं नहीं हैं, बल्कि भाषाओं को जीवित रखने और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने सभी नवनियुक्त उपाध्यक्षों एवं सदस्यों से अपेक्षा की कि वे अपनी-अपनी अकादमी के माध्यम से रचनात्मक कार्यक्रम, साहित्यिक आयोजन, लोक उत्सव और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाले प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली अनेक भाषाओं और संस्कृतियों का संगम है। यहां की हर भाषा, हर बोली और हर लोक परंपरा राजधानी की पहचान का हिस्सा है। इनके संरक्षण से दिल्ली की सांस्कृतिक विविधता और मजबूत होगी। (साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *