(कुशीनगर,UP )26अगस्त,2025.
डीएम कुशीनगर ने कहा कि बांसी नदी के उद्धार के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर अलग-अलग जिम्मेदारी तय करें। उन्होंने कहा कि जिनके पास इस कार्य में जो मशीनें हो देकर सहयोग करें। डीजल की व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से किया जाएगा।
क्षेत्र के बांसी नदी एवं हिरण्यवती नदी के पुनरोद्धार के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें डीएम ने दिसंबर तक हर हाल में बांसद नदी एवं हिरण्यवती नदी का पुनरोद्धार दिसंबर तक हर हाल कराने का निर्देश दिया।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर पौराणिक बांसी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए बांसी नदी (कुल लंबाई 85 किमी) रेगुलेटर से पिपरा घाट तक सबसे पहले राजस्व टीम से चिन्हांकन कराने और नदी की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए एडीएम को निर्देश दिए।
उन्होंने एक टीम का गठन करते हुए चिन्हांकन संबंधी कार्य तत्काल शुरू कराने के लिए सीडीओ को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि बांसी नदी के उद्धार के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर अलग-अलग जिम्मेदारी तय करें। उन्होंने कहा कि जिनके पास इस कार्य में जो मशीनें हो देकर सहयोग करें।
डीजल की व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से किया जाएगा। उन्होंने श्रमदान के लिए विभिन्न संगठनों एवं आमजन से सहयोग के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड से बांसी नदी में हमेशा पानी बनाए रखने के लिए विभिन्न रजवाहों व अन्य नदियों से जोड़ने के संबंध में चर्चा की।
नदी में पानी हमेशा बना रहे इसके लिए विशेष कार्ययोजना में शामिल करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मन, मनोयोग, मनोबल, मशीन एवं मनरेगा, जन सहयोग को मूलमंत्र बनाकर इस नदी को पुनर्जीवित करने में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, विभिन्न संगठनों, आमजन से सहयोग लेने का निर्देश दिए।
डीएम ने कुशीनगर स्थित हिरण्यवती नदी की साफ-सफाई एवं निरंतर जल प्रवाह बनाए रखने की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता सिंचाई को कार्ययोजना तैयार करने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी नामित करते हुए कमेटी गठन करने का निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि यह कार्य दिसंबर तक पूर्ण करने के लिए लक्ष्य बनाया गया है। बांसी नदी एवं हिरण्यवती नदी के दोनों कार्यों के लिए 1.50 करोड़ की व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त और भी धन की जरूरत पड़ेगी तो व्यवस्था की जाएगी।
इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)
