(कानपुर) 30अगस्त, 2024.
जीआईसी मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर 725 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी सरकारों के कारण लाल इमली मिल बंद हो गई थी। इसये लाल इमली को शुरू करने के लिए बड़ा पैकेज दिया जाएगा, इसे मैं कानपुर को लौटाऊंगा।
सीसामऊ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे। जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने बटन दबाकर 751 करोड़ की 442 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। बता दें, सीएम योगी ने सबसे पहले रोजगार मेले के युवाओं से मुलाकात की।
इसके बाद परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया। रोजगार पाने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र बांटें। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कानपुरवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं कि उन्होंने शहर के दो सांसदों को चुनकर भेजा है।
आगे कहा कि आज 50 कंपनी के द्वारा 1000 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी गई है। साथ ही, युवाओं को टैबलेट वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आ रहा था, तो मैंने एक इमारत देखी। साथ मे बैठे मंत्री से पूछा ये इमारत किसकी है, तो मंत्री ने कहा ये लाल इमली है।
कहा- सपा की गुंडागर्दी अपने देखी है:
यह इमारत पुरानी सरकारों के कारण बंद हो गई। आज मैं यही कहने आया हूं कि ये लाल इमली को शुरू करने के लिए बड़ा पैकेज दिया जाएगा, इसे मैं कानपुर को लौटाऊंगा। यहां एक सपा का नेता लोगों को आग में झोंकने का काम करता है। ये है सपा सरकार, यहां पर सपा की गुंडागर्दी अपने देखी है। आज सीसामऊ को उपचुनाव का सामना करना पड़ रहा है।
बेटियों का आपमान भाजपा सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी
जब देश के राष्ट्रपति कानपुर में थे, तब यहां का विधायक दंगे की साजिश रच रहा था। आज वो अपने कर्मों की सजा भोग रहा है। आप लोगों ने सुना होगा कन्नौज का नवाब कांड, जिसने एक बेटी की इज्जत के साथ खेलने का काम किया है। इसे भाजपा सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।
कानपुर को सबसे ज्यादा नुकसान इंडिया गठबंधन ने पहुंचाया:
इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेश खन्ना कहा कि आज जो आप लोग जोश दिखा रहे हैं, वहीं सीसामऊ के उपचुनाव में दिखाना है। कहा कि इंडिया गठबंधन ने कानपुर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।
पहले की सरकारों ने युवाओं का रोजगार छीना:
इन लोगों ने कानपुर के औद्योगिक विकास का पहिया रोक दिया। पहले की सरकारों ने युवाओं का रोजगार छीना है। इस लायक भी नहीं समझा जाता था। आज यहां रोजगार है।सपा सरकार में उद्यमी यूपी के बाहर जाने का प्रयास कर रहे थे। आज यूपी में रहना चाहते हैं। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि जो लक्ष्य तय किया, उसे 225 परसेंट अचीव किया है(साभार अ.उ.एजेंसी)