बुंदेलखंड ,आगरा मंडल में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में अवकाश घोषित

( लखनऊ,UP )03सितम्बर,2025. उत्तरप्रदेश में मानसूनी बारिश के दोबारा बुधवार को भी जारी रहनी है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का प्रसार मध्य भारत की ओर शिफ्ट हुआ है जिसके असर से यूपी में फिलहाल चार-पांच दिनों के लिए बारिश का दायरा सिमटेगा।माैसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए प्रदेश के बुंदेलखंड […]

Continue Reading

“गंभीर बीमार बंदियों की समय से पहले रिहाई के नियम करें सरल…,”-मुख्यमंत्री योगी

(लखनऊ ,UP)03सितम्बर,2025. राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें उन्होंने गंभीर बीमारियों से ग्रसित बंदियों की समय से पहले रिहाई के नियमों में बदलाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष जनवरी, मई और सितंबर […]

Continue Reading

दो रेल इंजन जल मार्ग से “मोजांबिक” भेजे जाएंगे

(वाराणसी,UP)02सितम्बर,2025. वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के दौरान बरेका की ओर से निर्मित 6 डीजल इंजन मोजांबिक की रेल कंपनी सीएफएम को आपूर्ति किए गए थे। यह वर्तमान में वहां परिचालन में है। इस वर्ष दूसरी बार बरेका (बनारस रेल इंजन कारखाना) में निर्मित दो रेल इंजन मुंबई से जल मार्ग से विदेश भेजे जाएंगे। सितंबर […]

Continue Reading

उ.प्र.में 13 पीसीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

(लखनऊ,UP)02सितम्बर,2025. उत्तर प्रदेश शासन ने एक साथ 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें में सबसे ज्यादा बदलाव लखनऊ जिले में हैं।उत्तर प्रदेश में 13 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक राजकुमार मित्तल को अपर जिलाधिकारी (नगर ट्रांसगोमती), लखनऊ के पद पर तैनाती दी […]

Continue Reading

बिना एलडीए की एनओसी के एयरपोर्ट के पास नहीं बन सकेंगी ऊंची बिल्डिंगें

( लखनऊ ,UP) 02सितम्बर,2025. लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर अब ऊंची इमारतें नहीं बन सकेंगी। उसके आसपास बनने वाली इमारतों के लिए एलडीए की अनुमति लेनी होगी। एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट एक्शन ग्रुप का गठन किया गया है। यह ग्रुप सुरक्षा और पर्यावरण संबंधित समस्याओं को हल करेगी। बीते सप्ताह हुई इसकी पहली […]

Continue Reading

उ.प्र.में 70 हजार से अधिक विद्यालयों में बाल वाटिकाएं हुईं शुरू

(लखनऊ,UP) 02सितम्बर,2025. उ.प्र.के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि बालवाटिका अब सरकारी स्कूलों में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी जैसी सुव्यवस्थित प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध करवा रही है। उत्तर प्रदेश में 70 हजार से अधिक परिषदीय स्कूलों में बालवाटिकाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्राथमिक […]

Continue Reading

उ.प्र.में युवा मतदाता जोड़ने की मुहिम चलाएगी भाजपा

( लखनऊ,UP )31अगस्त,2025. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए पार्टी ने बूथ स्तर पर मैनेजमेंट को प्रभावी बनाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत तय किया गया है कि नए युवा मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम चलाई जाएगी। उन्हें केंद्र […]

Continue Reading

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

(लखनऊ,UP)31जुलाई,2025. उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी बारिश में तेजी नजर आने वाली है। रविवार को पश्चिमी- तराई के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनाैर आदि में अच्छी बारिश हुई।सोमवार के लिए माैसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 29अन्य जिलों में भारी बारिश की […]

Continue Reading

उ.प्र.के परिषदीय स्कूल:विलय मामले में महत्वपूर्ण सुनवाई कल

(प्रयागराज,UP)31अगस्त,2025. उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के विलय मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में01सितंबर,2025 को सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति राजन रॉय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष विशेष अपीलें सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं। बीती 24 जुलाई को हाईकोर्ट ने विलय प्रक्रिया में उजागर हुई स्पष्ट अनियमितताओं के मद्देनजर सीतापुर के स्कूलों […]

Continue Reading

उ.प्र.सरकार उत्कृष्ट शिक्षकों को करेगी सम्मानित

(लखनऊ,UP )31अगस्त,2025. उत्तर प्रदेश सरकार उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित करेगी। राज्य सरकार माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 उत्कृष्ट शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित करेगी। इन शिक्षकों में से तीन को ‘मुख्यमंत्री शिक्षक पुरस्कार’ और 12 को ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के लिए राज्य शिक्षक […]

Continue Reading