अब पूरे बिहार में जाएंगी यूपी रोडवेज की बसें

(लखनऊ UP)30मई,2025. उत्तर प्रदेश और बिहार परिवहन निगम की बसें नए रूट पर एक-दूसरे राज्य में जा सकेंगी। इस संबंध में परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव अमित गुप्ता की अध्यक्षता में दोनों राज्यों के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया। निगम मुख्यालय सभागार में हुई बैठक में दोनों राज्यों के बीच नए मार्गों को […]

Continue Reading

हरिद्वार से भी जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेस-वे,प्रयागराज से मात्र 8 घंटे में पहुंचेंगे

(प्रयागराज UP)30मई,2025. मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा गंगा एक्सप्रेस हरिद्वार से भी जुड़ेगा।मेरठ में गंगा एक्सप्रेस वे का काम लगभग पूरा हो गया है।594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे 12 जिलों के 518 गांवों से होकर गुजरेगा।मेरठ बुलंदशहर मार्ग पर बिजौली गांव से प्रयागराज के जुदापुर दादू गांव तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस वे पर […]

Continue Reading

उ.प्र.में 29 मई से होने वाली बिजलीकर्मियों की हड़ताल स्थगित,चलता रहेगा असहयोग आंदोलन

(लखनऊ,UP)29मई,2025. उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन की ओर से हर स्तर पर कड़ाई करने, कार्य बहिष्कार को हड़ताल की श्रेणी में मानते हुए निरंतर कार्रवाई करने, वैकल्पिक व्यवस्था का रास्ता अपनाने के बाद निजीकरण के विरोध में आंदोलन चला रहे बिजली अभियंताओं एवं अन्य कार्मिकों ने भी रास्ता बदल दिया है। अब 29 को होने वाला […]

Continue Reading

अलीगढ़-मुंबई वंदे भारत ट्रेन का जल्द हो सकता है ट्रायल

(अलीगढ़,UP)29मई,2025. बरेली, चंदाैसी, अलीगढ़ के रास्ते मुंबई जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल जून के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद सप्ताह में दोनों तरफ से एक-एक दिन ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि, अभी रेलवे ने कोई अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं किया है। यह ट्रेन अलीगढ़ से आगरा के […]

Continue Reading

रामपथ और 14 कोसी मार्ग पर नहीं बिकेगा नॉनवेज,सीएम योगी के निर्देश

(अयोध्या,UP)29मई,2025. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब रामपथ, धर्मपथ, भक्तिपथ, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर अब नॉनवेज नहीं बिकेगा। सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद सिंह बुधवार शाम टीम के साथ राम मंदिर से जुड़े इन सभी पथ और मार्गों के भ्रमण पर निकले। अयोध्या कैंट के सहादतगंज से अयोध्या धाम […]

Continue Reading

लड़कियों का ससुराल के पते पर राशन कार्ड में स्वतः जुड़ेगा नाम, खाद्य विभाग साफ्टवेयर में करेगा अपडेट

(लखनऊ UP)29मई,2025. अब लड़कियों को मायके से ससुराल जाने पर राशन कार्ड में अपना नाम जुड़वाने में जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। कुछ औपचारिकताएं पूरी करने पर नए पते पर नाम स्वत: जुड़ जाएगा। इसमें यह नहीं देखा जाएगा कि उस गांव, कस्बे या मोहल्ले में यूनिट का निर्धारित कोटा खाली है या नहीं। इसके लिए […]

Continue Reading

सीएम योगी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारंभ

(लखनऊ UP)29मई,2025. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। यह कई मामले में अहम है। पहली बार वैज्ञानिक गांव में जा रहे हैं। आज से 12 जून तक चलने वाला अभियान विकसित भारत के अभियान की अवधारणा को पूरा करेगा। […]

Continue Reading

उ.प्र.में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले

(लखनऊ,UP)29मई,2025. उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को पांच आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईपीएस दिनेश कुमार पी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है। अभी तक वह बस्ती परिक्षेत्र में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। इसी तरह आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को उत्तर प्रदेश मुख्यालय में तकनीकी सेवाओं […]

Continue Reading

उ.प्र.में दो सप्ताह के बाद आज खुले जू और लॉयन सफारी,कानपुर-गोरखपुर में अभी रहेगी बंदी

(लखनऊ UP)29मई,2025. लगभग दो सप्ताह के बाद प्रदेश के जू और लॉयन सफारी बृहस्पतिवार से खुल जाएंगे। प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव अनुराधा वेमुरी ने बताया कि लखनऊ का चिड़ियाघर और इटावा का लॉयन सफारी बृहस्पतिवार से आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। ये बर्ड फ्लू के मद्देनजर दो सप्ताह से बंद चल रहे […]

Continue Reading

उ.प्र.:जारी हुई प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की तबादला सूची,7374 शिक्षकों का स्थानांतरण

(लखनऊ UP)29मई,2025. उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 7374 शिक्षकों को परस्पर तबादले का तोहफा मिला है। बेसिक शिक्षा परिषद ने एक से दूसरे जिले के लिए परस्पर तबादले के लिए योग्य पाए गए शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। साथ ही 29 मई से पांच जून तक इन शिक्षकों को तबादला पाए […]

Continue Reading