हरदोई से जुड़े देशभर की साइबर ठगी के तार

(लखनऊ,UP)23नवंबर,2025. देशभर में हो रही साइबर ठगी के तार हरदोई से जुड़ रहे हैं। इसके लिए हरदोई से जारी सिमों और बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में 99 सिम के जरिये साइबर ठगी किए जाने की बात सामने आई है। यह सिम जारी करने वाले शख्स के खिलाफ शहर कोतवाली […]

Continue Reading

उ.प्र.में खुफिया एजेंसियों की सक्रियता बढ़ी

(लखनऊ,UP)23नवंबर,2025. जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल द्वारा दिल्ली में बम विस्फोट की घटना को अंजाम देने के बाद यूपी में सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी जांच तेज कर दी है। खासकर आतंकियों के लोकल ठिकानों को तलाशा जा रहा है। प्रदेश में एजेंसियों के राडार पर 250 से अधिक कश्मीरी मूल के डॉक्टर और छात्र हैं, जिनकी […]

Continue Reading

01जनवरी से नहीं चलेंगे डीजल-पेट्रोल चालित कैब-डिलीवरी वाहन

(मेरठ,UP)23नवंबर,2025. एनसीआर में वायु प्रदूषण में सुधार के लिए शासन ने एक जनवरी 2026 से डीजल और पेट्रोल से चलने वाले कैब-डिलीवरी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने का निर्देश जारी किए हैं। इससे मोटर वाहन एग्रीगेटर्स और ई-कॉमर्स कंपनियों के केवल सीएनजी और इलेक्ट्रिक कॉमर्शियल वाहन ही चल सकेंगे। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने […]

Continue Reading

उपमुख्यमंत्री द्वारा 100 बेड के अस्पताल का उद्घाटन

(लखनऊ,UP)23नवंबर,2025. उत्तर प्रदेश में 61 साल बाद 23 से 29 नवंबर तक हो रहे सात दिवसीय 19वें राष्ट्रीय सम्मेलन जंबूरी की औपचारिक शुरुआत रविवार से हो रही है। इसका विधिवत उद्घाटन 24 नवंबर को दोपहर तीन बजे होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। 28 नवंबर को समापन समारोह की मुख्य अतिथि […]

Continue Reading

पश्चिमी यूपी,तराई के जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट

(लखनऊ,UP)23नवंबर,2025. यूपी में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में भारी कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। यूपी में उत्तरी-पश्चिमी ठंडी पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से सर्दी का असर एक बार फिर तेज होने लगा है। साथ ही पश्चिमी तराई से लेकर पूरे प्रदेश में सुबह के समय […]

Continue Reading

सीएम योगी ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला का किया उद्घाटन

(गोरखपुर,UP)22नवंबर,2025. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 72.78 करोड़ रुपये की लागत से बने क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। कहा, देश में तीन नए कानून लागू किए गए थे। मुख्य रुप से पीएम मोदी के नेतृत्व में तीन नए कानून लागू किए गए थे, जिनकी अवधारणा प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को समय से न्याय […]

Continue Reading

ठेका पर दिए जाएंगे 100 हेल्थ एटीएम

(लखनऊ,UP)22नवंबर,2025. लखनऊ शहर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगाए गए करीब 100 हेल्थ एटीएम अब ठेके पर दिए जाएंगे। अभी इनका संचालन एसजी पीजीआई कर रहा है। अब सभी हेल्थ एटीएम निजी कंपनी को दिए जाएंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी कंपनी ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ठेके पर संचालन को लेकर जो […]

Continue Reading

राजधानी में होगी पछुआ की वापसी, रातें होंगी सर्द

(लखनऊ,UP)22नवंबर,2025. राजधानी में शनिवार से दोबारा ठंडी पछुआ हवाएं चलने के आसार हैं। माैसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाओं का असर राजधानी में भी दिखाई देगा। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ठंडी पछुआ के असर से अगले पांच […]

Continue Reading

आधी आबादी को नजरअंदाज कर आत्मनिर्भर नहीं हो सकता समाज: सीएम योगी

(लखनऊ,UP)22नवंबर,2025. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधी आबादी को नजरअंदाज कर समाज कभी स्वावलंबी और आत्मनिर्भर नहीं बन सकता है। आधी आबादी आगे बढ़ेगी तो समाज भी आगे बढ़ेगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को आयोजित फिक्की फ्लो के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज प्रगति तभी करता है, जब ऐसे […]

Continue Reading

विधान परिषद चुनाव:शीघ्र जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

(लखनऊ,UP)22नवंबर,2025. चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक के 5 निर्वाचन क्षेत्रों लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ व इलाहाबाद-झांसी और खंड शिक्षक के 6 निर्वाचन क्षेत्रों लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद व गोरखपुर- फैजाबाद की मतदाता सूचियों को नए सिरे से तैयार किए जाने को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। फाइनल मतदाता […]

Continue Reading