मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री का चंदौली आगमन

(लखनऊ,UP)17जनवरी,2026. चंदौली जनपद के लिए 17 जनवरी का दिन ऐतिहासिक साबित हो रहा है। देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को चंदौली पहुंचकर नवनिर्मित जिला न्यायालय भवन का शिलान्यास करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह […]

Continue Reading

उ.प्र.का 26वां राज्य विश्वविद्यालय बना केएनपीजी कॉलेज

(लखनऊ,UP)16जनवरी,2026. काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूबे का 26वां राज्य विश्वविद्यालय बन गया है। गत दिनों राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इसका अनुमोदन कर दिया है। विधान मंडल के दोनों सदनों से जल्द ही अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विश्वविद्यालय बनने के बाद जिले के तीन राजकीय सहित 20 महाविद्यालय अब केएनपीजी कॉलेज से जुड़ […]

Continue Reading

किसी एक खेल को गोद लें विश्वविद्यालय-महाविद्यालय-सीएम योगी

(गोरखपुर,UP)16जनवरी,2026. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का आह्वान किया है कि वे किसी न किसी एक खेल को गोद लेकर उस खेल से जुड़ी प्रतिभाओं को तराशें। खेल के जरिये स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कराकर अनुशासन और खेल भावना को मजबूत करने में योगदान दें। सीएम योगी शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय […]

Continue Reading

यूपी दिवस:होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम,रोड शो,पारंपरिक खेल

(लखनऊ,UP)16जनवरी,2026. यूपी दिवस पर प्रदेशभर में 24 से 26 जनवरी तक तीन दिन उत्सव मनाया जाएगा। इसमें सभी विभाग शामिल होंगे। विभागों की ओर से प्रदर्शनी, संगोष्ठी, कविता पाठ, सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोड शो, पारंपरिक खेल आदि का आयोजन किया जाएगा। हर विभाग अपने क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित भी करेंगे। यूपी […]

Continue Reading

खुलेंगे स्कूल,खत्म हुए शीतकालीन अवकाश

(लखनऊ,UP)15जनवरी,2026. पूरे उत्तर प्रदेश के बेसिक स्कूल शुक्रवार से खुलेंगे। बेसिक स्कूलों के कैलेंडर के अनुसार 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक यहां अवकाश था। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का सार्वजनिक अवकाश होने के बाद 16 जनवरी से स्कूल खोले जाएंगे। अब इन स्कूलों में जरूरत पड़ने अवकाश जिलाधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर ही […]

Continue Reading

आरटीई के दाखिलों पर हाईकोर्ट के सख्त निर्देश

(लखनऊ,UP)15जनवरी,2026. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने आरटीई अधिनियम के तहत कमजोर तबके के बच्चों के निजी स्कूलों में हुए दाखिलों पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने सरकार से हलफनामे पर प्रदेश के स्कूलों में आरटीई एक्ट और नियमों के तहत कक्षा- एक में दाखिलों की क्षमता का ब्योरा तलब किया है। […]

Continue Reading

जीसीसी नीति-2024 की एसओपी-2025 हुई स्वीकृत

(लखनऊ,UP)14जनवरी,2026. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC) नीति-2024 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नियमावली-2025 को मंजूरी प्रदान की गई। इस नियमावली के लागू होने से प्रदेश को वैश्विक निवेश, उच्च स्तरीय सेवाओं और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन में नई गति मिलेगी। कैबिनेट से अनुमोदित […]

Continue Reading

स्नान हेतु उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

(प्रयागराज,UP)14जनवरी,2026. मकर संक्रांति स्नान के लिए संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया है। माघ मेले तक आने वाले सभी मार्गों पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एंट्री प्वॉइंट […]

Continue Reading

उ.प्र.में बनेंगे 1000 “ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर”

(लखनऊ,UP)14जनवरी,2026. यूपी तेजी से विकसित होती अवसंरचना के कारण वैश्विक कंपनियों को दीर्घकालिक निवेश के लिए अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। उद्योग जगत के विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में यूपी वैश्विक कंपनियों का एक बहुत बड़ा केंद्र बनेगा। इसी कड़ी में प्रदेश में 1000 से अधिक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) […]

Continue Reading

मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर निर्माण को अनुमति

(लखनऊ,UP)14जनवरी,2026. उत्तर प्रदेश में औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार देने की दिशा में यूपीडा ने मेरठ, संभल, शाहजहांपुर और हरदोई में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर बनाने को अंतिम मुहर लगा दी है। इसी के साथ यूपीडा ने कम्पनियों से प्रस्ताव मांगे हैं। चारों शहरों में प्रस्तावित इन क्लस्टरों पर अनुमानित लागत करीब […]

Continue Reading