उ.प्र.संपत्तियों का ब्योरा नहीं देने वाले पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगा वेतन

(लखनऊ UP)15जनवरी,2025. अपनी चल और अचल संपत्तियों का ब्याेरा नहीं देने वाले पुलिसकर्मियों का जनवरी माह का वेतन जारी नहीं किया होगा। डीजीपी मुख्यालय ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बुधवार तक मानव संपदा पोर्टल पर वर्ष 2024 में अर्जित अपनी सभी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा देने का आदेश दिया है। डीजीपी मुख्यालय ने […]

Continue Reading

काशी विश्वनाथ धाम में हुई बाबा की भोग आरती,भक्तों को प्रसाद में बांटी गई

(वाराणसी UP)15जनवरी,2025. देश-विदेश में प्रख्यात प्राचीन व देवों की नगरी काशी में दर्शन-पूजन और स्नान दान का विशेष महत्व है। इस लिहाज से महाकुंभ में स्नान के बाद श्रद्धालु काशी भी आएंगे। 15 जनवरी से श्रद्धालुओं की भीड़ काशी में उमड़ने लगी है। इधर, काशी भी उनकी आगवानी के लिए तैयार है। श्रद्धालु गंगा स्नान […]

Continue Reading

प्रथम अमृत स्नान पर्व पर 3.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान,सीएम ने दी बधाई

(लखनऊ UP)15जनवरी,2025. मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुंभ में गंगा स्नान करने वालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक भावपूर्ण पोस्ट के जरिए आस्था, समता और एकता के इस महासमागम में शामिल पूज्य संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को सनातन […]

Continue Reading

वाराणसी में गंगा में नावों का किराया तय

(वाराणसी UP)14जनवरी,2025. गंगा में चलने वाली नावों का किराया तय कर दिया गया। अस्सी घाट से नमो घाट तक आने-जाने के लिए एक व्यक्ति को 345 रुपये देने होंगे। यह जानकारी नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने दी है। नगर आयुक्त पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख घाटों पर इन दरों […]

Continue Reading

आगरा से अलीगढ़ तक बनेगा ग्रीन एक्सप्रेस-वे,एक घंटे का होगा सफर

(आगरा UP)14जनवरी,2025. आगरा के खंदौली से अलीगढ़ तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। वर्ष 2027 तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 65 किमी है। निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) कर रहा है। कार्यदायी संस्था की टीम ने रूट का सर्वे कर लिया है। मई से निर्माण शुरू हो […]

Continue Reading

21 श्रृंगार कर नागा संन्यासियों ने लगाई अमृत स्नान की पहली डुबकी

(प्रयागराज UP)14जनवरी,2025 नख से शिख तक भभूत। जटाजूट की वेणी, आंखों में सूरमा, हाथों में चिमटा, होठों पर सांब सदाशिव का नाम। भभूत लपेटे, दिगंबर, हाथ में डमरू, त्रिशूल और कमंडल के साथ ही अवधूत की धुन में झूमते हुए नागा त्रिवेणी के तट पर पहले अमृत स्नान के लिए प्रस्थान करेंगे। 13 अखाड़ों के […]

Continue Reading

बर्फ की सफेद चादर में लिपटा केदारनाथ धाम,चोपता में स्नोफॉल से उमड़े पर्यटक

(देहरादून )14जनवरी,2025. समुद्र तल से 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है. धाम में करीब तीन से चार फीट तक बर्फ जम चुकी है. जिससे यहां ठंड का अत्यधिक प्रकोप बढ़ गया है. आईटीबीपी के जवान भयंकर ठंड में भी धाम की सुरक्षा में तैनात हैं. इन […]

Continue Reading

उ.प्र.के मुख्यमंत्री योगी ने बाबा गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी,शुभकामनाओं के साथ दिया संदेश

(गोरखपुर UP)14जनवरी,2025. मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे गोरखनाथ मंदिर में नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार शिवावतार महायोगी गोरखनाथ को विधि विधान से आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने भगवान गोरखनाथ से लोकमंगल, सभी नागरिकों […]

Continue Reading

,महाकुंभ जाने को ही नहीं,आने के लिए भी रेलवे ने की विशेष व्यवस्था, चलाई जा रही स्पेशल

(प्रयागराज UP)14जनवरी,2025. प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे श्रद्धालुओं की वापसी के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई हैं। जो प्रयाग और फाफामऊ से लखनऊ, अयोध्या, जौनपुर के लिए चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि मंगलवार को 04223 प्रयाग जंक्शन अयोध्या कैंट स्पेशल […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री योगी ने कहा,”जीवन को लेकर आयुर्वेद, योग और नाथपंथ की मान्यता एक”

(गोरखपुर UP)14जनवरी,2025. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय मनीषा मानती है कि ‘शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम्’। अर्थात धर्म की साधना के लिए शरीर ही माध्यम है। धर्म के सभी साधन स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकते हैं। धर्मपरक जीवन से ही अर्थ, कामनाओं की सिद्धि और फिर मोक्ष प्राप्ति संभव है। इस परिप्रेक्ष्य में […]

Continue Reading