“मानसून अभिनन्दन उत्सव” का शंखनाद

Hariyana

(सोनीपत,हरियाणा)04जुलाई,2026

मानसून के आगमन को पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से शनिवार को हरियाणा के 72 गांवों में एक साथ मानसून अभिनंदन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जल-जागरण, पौधरोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

“मानसून अभिनन्दन उत्सव” का मुख्य कार्यक्रम बढ़खालसा कॉम्प्लेक्स से आयोजित हुआ, जहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 72 गांवों को एक साथ जोड़ा गया। खास बात यह रही कि सभी गांवों में एक ही समय पर पौधरोपण किया गया और ग्रामीण अपने-अपने गांव, खेतों तथा पेड़ों के नीचे से ऑनलाइन जुड़कर इस अभियान का हिस्सा बने(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *