प्रकाश पर्व पर लखनऊ में उमड़ी श्रद्धा

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)24नवंबर,2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया है और लिखा है कि सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित साध संगत को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का महान स्रोत है। उन्होंने मानवता को एकता, समानता, प्रेम और सेवा का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके समय में थीं। गुरु नानक देव जी ने जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेद से ऊपर उठकर सभी को एक परमात्मा की संतान बताया और मानवता की सेवा को ही सच्ची भक्ति कहा।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि सिख गुरुजनों की पवित्र शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा उनके त्याग और योगदान से वर्तमान पीढ़ी को निरंतर अवगत कराते रहें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को गुरुजनों के जीवन से परिचित कराना आवश्यक है, ताकि वे सेवा, त्याग और सत्य के मार्ग पर चल सकें। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं समाज में सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समाज ने देश की सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। सीमा की रक्षा से लेकर आपदा के समय पीड़ित मानवता की सेवा तक, सिख समाज का योगदान अनुकरणीय रहा है। लंगर की परंपरा ने पूरे विश्व को निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *