हरियाणा राज्य के स्वास्थ्य तंत्र को मिलेगी मजबूती

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)09सितंबर,2026

हरियाणा राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग , हरियाणा शासन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश में 430 मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती की गई है और सभी चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।

इस बड़े पैमाने पर हुई भर्ती से प्रदेश के पब्लिक हेल्थकेयर सिस्टम को नई ऊर्जा मिलेगी। जिला एवं उपमंडलीय सिविल अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी, वहीं एमबीबीएस मेडिकल ऑफिसर्स की नियुक्ति से कम्युनिटी और प्राइमरी हेल्थ सेंटरों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *