‘नवरंग 2026’ में छाया,नारी शक्ति का रंग

Rajasthan

(जयपुर,UP)25अक्टूबर,2026

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी ने आज विद्याधर नगर में श्री माहेश्वरी महिला परिषद,जयपुर द्वारा आयोजित ‘नवरंग 2026’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर जाकर उनके द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

डिप्टी सीएम ने कहा कि ऐसे आयोजन महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों को पहचान दिलाने, अपनी कला एवं कौशल को प्रदर्शित करने और नए अवसरों से जुड़ने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। नारी शक्ति जब उद्यम के क्षेत्र में आगे आती है तो वह न सिर्फ अपने परिवार को बल्कि पूरे समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है।

‘नवरंग 2026’ में हैंडीक्राफ्ट, होम डेकोर, ज्वेलरी, ऑर्गेनिक फूड, वस्त्र और पारंपरिक राजस्थानी कलाकृतियों से जुड़े उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। महिला उद्यमियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से उन्हें सीधे ग्राहकों से जुड़ने और अपने ब्रांड को बाजार में स्थापित करने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने माहेश्वरी समाज के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि सरकार महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार है।

कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज अध्यक्ष श्री उमेश जी, परिषद की अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता साबू जी, सचिव श्रीमती ज्योति हुरकट जी, संयोजक श्रीमती ज्योति बिड़ला जी, सह संयोजक श्रीमती संगीता फलोड जी व श्रीमती अंजू खटोड़ जी, श्री बजरंग लाल बाहेती जी, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री जयंत कुमावत जी,पार्षद प्रत्याशी श्रीमती पूजा शर्मा जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री राजू मीणा जी, पूर्व पार्षद श्री भंवरलाल मालाकार जी, श्री संदीप सिंह जी पचलंगी,श्री सुरेंद्र सिंह जी राजपुरा सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *