“मेरा मिशन हरियाणा के लोगों की सेवा करना”,बोले नवनियुक्त राज्यपाल घोष

Punjab/ Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)20जुलाई,2025.

हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल असीम कुमार घोष ने चंडीगढ़ में कहा कि मैं यहाँ एक मिशन और उद्देश्य के साथ आया हूँ। मेरा मिशन हरियाणा के लोगों की सेवा करना है। इसके अलावा यह भी मेरी जिम्मेदारी है कि मैं विपक्ष के नेताओं के विचारों और भावनाओं को सुनूँ।

बता दें कि प्रो. आसिम कुमार मूल रूप से हावड़ा पश्चिम बंगाल से हैं। वे पश्चिम बंगाल भाजपा के चीफ रह चुके हैं और भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। प्रो. असीम घोष हरियाणा के 19वें राज्यपाल हैं। उनसे पहले बंडारू दत्तात्रेय चार साल तक हरियाणा के राज्यपाल रहे। इससे पहले बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के राज्यपाल थे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *