आपदा से निपटने की तैयारी तेज,CM भजनलाल ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

Rajasthan

(जयपुर,राजस्थान)13नवंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रदेश में आपदा प्रबंधन की तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों की व्यवस्थाओं और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा के दौरान पीड़ितों को कम से कम समय में त्वरित सहायता पहुंचाई जाए। इसके लिए सभी जरूरी संसाधन और व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त रखी जाएं, ताकि बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।

इस दौरान राज्य में सूखे की संभावित स्थिति को लेकर भी विशेष समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को सूखा प्रबंधन और राहत कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूखा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, चारा और रोजगार से जुड़ी व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

सीएम शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और फील्ड स्तर पर अलर्ट मोड में रहें। आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया ही जनहानि को रोकने का सबसे बड़ा माध्यम है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *