उ.प्र.में जारी रहेगा ठंड का सितम, मौसम विभाग ने ‘कोल्ड डे’ और ‘ऑरेंज अलर्ट’ की चेतावनी जारी की

(लखनऊ UP)09जनवरी,2025. उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच चल रही तेज रफ्तार पछुआ हवाओं ने गलन के एहसास को बढ़ा दिया है। बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द पछुआ हवा चली। कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग की ओर से […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री योगी ने दी चेतावनी- वक्फ के नाम पर कब्जा करने वालों से एक-एक इंच जमीन वापस लेंगे

(लखनऊ UP) 09जनवरी,2025. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीन कब्जा करने वालों से एक-एक इंच जमीन वापस ली जाएगी। यह समझना मुश्किल है कि वक्फ बोर्ड है या भू-माफिया का बोर्ड। हमारी सरकार ने वक्फ अधिनियम में संशोधन किया है और एक-एक इंच जमीन की जांच करा रही है। […]

Continue Reading

महाकुंभ में काशी के कलाकार करेंगे लीला,अघोरी बनकर खेलेंगे भस्म की होली

(प्रयागराज UP) 09जनवरी,2025. त्रिवेणी के संगम पर महाकुंभ में काशी के कलाकार भी कला की प्रस्तुतियां देंगे। स्वांग और रास की मंडलियां पेशवाई के समय तरह-तरह के स्वांग रचाएंगी। कहीं अघोरी भस्म की होली खेलेंगे तो कहीं कान्हा गोपियों संग रास रचाएंगे। महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र महाकाल की लीला होगी। इसमें काशी के कलाकारों […]

Continue Reading

अयोध्या की “मिल्कीपुर” विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा

(लखनऊ UP)09जनवरी,2025. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अयोध्या की मिल्कीपुर (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक मिल्कीपुर में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। बता दें कि मिल्कीपुर से सपा विधायक अवधेश प्रसाद के अयोध्या से […]

Continue Reading

चटोरी गली में मानक विपरीत हो रहा था काम, मुख्य अभियंता ने पकड़ा-जांच शुरू

(गोरखपुर UP)09जनवरी,2025. इंदिरा बाल विहार पर चटोरी गली के निर्माण कार्य का नगर निगम गोरखपुर के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रेनेज सिस्टम का काम संतोषजनक नहीं मिला। पाइपलाइन का ढाल भी मानक से कम मिला। इसपर उन्होंने अधिशासी अभियंता से जांच के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता ने सीएंडडीएस यूनिट 42 […]

Continue Reading

उ.प्र. के पुलिस तंत्र में बड़ा फेरबदल,14 IPS अधिकारी स्थानांतरित

(लखनऊ UP)08जनवरी,2025. उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है।14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने मंगलवार देर रात को 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। समीर सौरभ को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी, प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। […]

Continue Reading

संगम की रेती पर सनातन का शक्ति प्रदर्शन

(प्रयागराज UP)08जनवरी,2025. बसावट से पहले अखाड़े के संतों में मारपीट और गुटबाजी के बाद छावनी प्रवेश में पहली बार वैष्णव परंपरा की तीनों अनियों के अखाड़े एक साथ तलवार-भाला और अन्य अस्त्र-शस्त्र के साथ निकले। तीनों अखाड़ों की सामूहिक छावनी प्रवेश शोभायात्रा बुधवार को केपी इंटर कॉलेज परिसर से निकली। इस छावनी प्रवेश शोभायात्रा की […]

Continue Reading

HMPV वायरस को लेकर अलर्ट: वाराणसी एयरपोर्ट पर होगी यात्रियों की स्क्रीनिंग

(वाराणसी UP)08जनवरी,2025. देश में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) का केस मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पर निगरानी के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, जहां कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु सहित अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। वाराणसी से बंगलूरू की सीधी […]

Continue Reading

महाकुंभ में जलती मोमबत्तियों पर दिखेगा अनूठा मूंछ नृत्य,गिनीज बुक में दर्ज है दुकानजी का नाम

(प्रयागराज UP) 08जनवरी,2025. महाकुंभ में संगमनगरी के कलाकारों को भी मंच मिलेगा। इस बार महाकुंभ में विश्व की सबसे छोटी गीता और मूंछ नृत्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी से जुड़े मूंछ नर्तक राजेंद्र कुमार तिवारी दुकान जी देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को अपने इस अनूठे प्रदर्शन से भाव -विभोर करेंगे। […]

Continue Reading

छात्रों में संस्कृत और शास्त्रों के प्रति बढ़ रही रुचि,सांसद संस्कृत प्रतियोगिता शुरू

(वाराणसी)08जनवरी,2025. श्रीकाशी विश्वनाथ धाम स्थित त्रयंबकेश्वर सभागार में दो दिवसीय सांसद संस्कृत प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें विभिन्न संस्कृत विद्यालयों के छात्रों ने संस्कृत में भाषण और श्लोक का पाठ किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विवि के न्याय वैशेषिक अध्यक्ष प्रो. रामपूजन पांडेय, वेदवेदांग संकाय प्रमुख प्रो. अमित कुमार शुक्ल, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास […]

Continue Reading