(वाराणसी UP)24मई,2025.
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत अहिल्याबाई घाट पर मां गंगा की विराट आरती उतारी गई। भाजपा के महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी के नेतृत्व में वेदपाठी बटुकों के स्वस्तिवाचन के बीच मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के संयोजन में आरती और दुग्धाभिषेक हुआ। इससे पहले अहिल्याबाई घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने संपूर्ण राष्ट्र का गौरव बढ़ाया।
स्वच्छता अभियान की संयोजिका महानगर उपाध्यक्ष डॉ. गीता शास्त्री, महानगर मंत्री दिलीप साहनी, नगर निगम के उपसभापति नरसिंह बाबा, सारिका गुप्ता, शंकर साहनी, श्यामाश्रय मौर्या, मदनमोहन दुबे, कनकलता मिश्रा ने पुष्पांजलि अर्पित की।(साभार एजेंसी)