उ.प्र.में सोमवार को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP ) 27जुलाई,2025.

उत्तर प्रदेश में मानसून का दौर जारी है। आज कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना प्रकट की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अच्छी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार का मौसम के लिहाज से मिलाजुला रहा। कहीं बारिश हुई तो कहीं लोग दिनभर उमस से बेहाल रहे। कई जगह शाम को बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदला। प्रदेश में सोमवार को मध्यम से भारी के आसार हैं। रविवार को शनिवार जैसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि शनिवार को झांसी, जालौन, बांदा, उन्नाव, रायबरेली समेत बुंदेलखंड व तराई क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। अन्य जिलाें में उमस का माहौल रहा। उन्होंने बताया कि रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। बादलों की आवाजाही रहेगी। इससे कहीं धीमी तो कहीं मध्यम बारिश होगी। बुंदेलखंड, तराई क्षेत्र और उत्तराखंड से सटे अन्य जिलों में बारिश होगी(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *