गंगा बैराज तटबंध पर खतरा गहराया,हाईवे बस-ट्रक के लिए बंद

UP / Uttarakhand

(बिजनौर,UP)08सितम्बर,2025.

बिजनौर गंगा बैराज का तटबंध टूटने की कगार पर है। रिसाव बढ़ने के चलते मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे को बस और ट्रक के लिए बंद कर दिया गया है। फिलहाल कार और बाइक निकल रही हैं, लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया है कि हालात बिगड़ते ही यह मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

तटबंध को बचाने के लिए रातभर मेहनत करने वाले मजदूर अब थक चुके हैं। पेड़ और कट्टे पास में पड़े हैं, लेकिन उन्हें टूटे हुए हिस्से तक पहुंचाने का रास्ता नहीं बचा है। जेसीबी और अन्य मशीनें भी खड़ी रह गई हैं। अब यह मान लिया गया है कि तटबंध का टूटना लगभग तय है।

हालात की गंभीरता को देखते हुए आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई है। तटबंध टूटने पर कई गांव सीधे जद में आ सकते हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावित गांवों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोई ठोस रणनीति अभी तक सामने नहीं आई है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *