10 करोड़ की मदद, राहत सामग्री का ट्रक रवाना किया मुख्यमंत्री योगी ने

UP / Uttarakhand

(सहारनपुर,UP )08सितम्बर,2025.

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को पांच-पांच करोड़ की सहायता देने का ऐलान किया। उन्होंने पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में नुकसान की भरपाई के लिए सर्वे किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने आपदा प्रभावित राज्यों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पांच-पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर से पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए तथा हल्द्वानी से उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लखनऊ ही नहीं, बल्कि पूरा सहारनपुर भी आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा है।

सीएम योगी ने जिले में आई आपदा से हुए नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *