लखनऊ में शुरू हुई सरदार पटेल कौशल-रोजगार योजना

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)31अक्टूबर,2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने के लिए बड़ी पहल की है। लोक भवन सभागार में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना की शुरुआत की।

समारोह के दौरान लाभार्थियों को अनुदान राशि के चेक और रोजगार टूलकिट बांटे गए। कौशल प्रशिक्षण पूरा कर चुके कई युवाओं को मौके पर ही कंपनियों के ऑफर लेटर दिए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी दिखी। सरकार ने युवाओं की ट्रेनिंग और नौकरी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न निजी कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशन में यूपी सरकार युवाओं को इंडस्ट्री की नई जरूरतों के हिसाब से तैयार कर रही है, ताकि वे नौकरी पाने के साथ-साथ खुद का रोजगार भी शुरू कर सकें। लक्ष्य यूपी को देश ही नहीं, दुनिया का मैनपावर हब बनाना है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री भूपेंद्र सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अनिल राजभर, विधायक नीरज बोरा, ओ.पी. श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *