(प्रयागराज,UP)12दिसंबर,2025.
गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के संगम क्षेत्र प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेला के लिए प्रतीक चिन्ह निर्गत कर दिया गया है।
इस वर्ष माघ मेले के प्रतीक चिन्ह में सूर्य एवं चंद्रमा प्रमुख रूप से दिखेंगे,साथ ही अक्षय बट भी अन्कित है,माधव के साथ पवित्र गंगा जमुना तथा अदृश्य सरस्वती भी दिखाई गई हैं। साथ ही प्रतीक चिन्ह पर एक श्लोक भी अंकित है जिसमें लिखा है कि माघ में स्नान करने से पाप से मुक्ति मिलती है।(साभार)
