(चंडीगढ़,हरियाणा)02अक्टूबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज गुरुग्राम में Haryana Skill Gap Study Report का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री श्री सैनी ने अपने संबोधन में बताया कि हरियाणा कौशल विकास मिशन (HSDM) द्वारा Swarna Jayanti Haryana Institute for Fiscal Management के माध्यम से तैयार की गई यह प्रदेशव्यापी स्टडी युवाओं के कौशल को उद्योग की जरूरतों और रोजगार के बदलते अवसरों के अनुरूप ढालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा निरंतर प्रयास है कि हरियाणा के युवाओं को बेहतर कौशल, रोजगार के अवसर और आगे बढ़ने के नए मार्ग उपलब्ध हों।(साभार सोशल मीडिया)
