बैसाखी महोत्सव में उड़ाई गई पतंग,दिखा उत्साह

Punjab/ Hariyana

(कुरुक्षेत्र,हरियाणा)14अप्रैल,2026

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में केडीबी के मेला ग्राउंड में पहली बार सरकारी तौर पर आयोजित किए गए बैसाखी मेले में स्कूली बच्चों व बुजुर्गों में उत्साह दिखाई दिया।

युवाओं ने पतंगबाजी की। इसके साथ अन्य विधाओं में भी खूब उत्साह दिखाया। बैसाखी महोत्सव में विभिन्न प्रकार की पगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पंजाबी और हरियाणवी स्टाइल की पगड़ी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रही।

सुबह के समय महोत्सव में खास रौनक नहीं रही और मुख्यमंत्री संबोधन के दौरान भी उम्मीद अनुसार भीड़ नहीं जुट पाई लेकिन दोपहर बाद धूप कम होने पर रौनक बढ़ गई। इस कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न प्रकार की पगड़ियां बांधकर खूब सेल्फी ली। कार्यक्रम के दौरान स्कूल, कॉलेज, आईटीआई के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *