(लखनऊ,UP)16अप्रैल,2026.
उत्तर प्रदेश में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत नए सत्र में 1.95 लाख के सापेक्ष अब तक 1.05 लाख प्रवेश हुए हैं। बचे हुए लगभग 90 हजार बच्चों के प्रवेश के लिए एक सप्ताह का समय बेसिक शिक्षा विभाग ने और बढ़ा दिया है। इसके तहत अभियान चलाकर जिलों में प्रवेश कराया जाएगा
इस बार तीन चरणों में ही आवेदन लिए गए और अप्रैल से पहले प्रक्रिया पूरी कर ली गई। समग्र शिक्षा के उप निदेशक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी बीएसए को निर्देश दिया गया है कि वे बचे हुए बच्चों को प्रवेश दिलाएं। सभी जिलों से हर दिन गूगल शीट से प्रवेश पाने वाले बच्चों की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजनी होगी। जिनका प्रवेश नहीं हो रहा है, उसका कारण भी बताना होगा। जो स्कूल प्रवेश नहीं ले रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी की जाए(साभार एजेंसी)
