(बाराबंकी)29जुलाई,2024.
अयोध्या में सावन के दूसरे सोमवार को हजारों की संख्या में शिवभक्तों की भीड़ जमा हो गई है। जो सरयू स्नान के बाद नागेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं।नागेश्वर नाथ में सुबह चार बजे से ही भक्तों की कतार लगी हुई है।
सावन के दूसरे सोमवार पर बाराबंकी में महादेवा में भगवान लोधेश्वर के भक्त आधी रात से जलाभिषेक कर रहे हैं। सुबह 10 बजे तक 50 हजार से अधिक लोगों ने महादेवा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अन्य जिलों का प्रदेशों से भी लोग लगातार महादेवा पहुंच रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार में भगवान लोधेश्वर का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु रविवार से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। शाम को ही बैरिकेडिंग के अंदर भक्तों की कतार लग गई। रात 12:00 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही हर हर बम बम, हर हर महादेव, लोधेश्वर भगवान की जय के स्वर से आकाश गूंज पड़ा। भीड़ इतनी है कि मंदिर के अंदर गर्भ ग्रह में किसी भी श्रद्धालुओं को 2 से 3 सेकंड से ज्यादा नहीं रुकने दिया जा रहा है। शिवलिंग के ऊपर जाली रख दी गई है उसी से लोग जल और अन्य द्रव्य अर्पित कर रहे हैं। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ को देखते हुए न केवल सीसीटीवी कैमरे बढ़ा दिए गए हैं बल्कि रामनगर से महादेवा तक यातायात व्यवस्था भी मजबूत की गई है।(साभार एजेंसी)