(लखनऊ,UP)08मई,2026
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि फाइलें लटकाने और गलत जानकारी देने की संस्कृति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजधानी लखनऊ में पर्यटन भवन में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने ये बात कही।
इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और गलत रिपोर्टिंग पर नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाएं 20 नवंबर तक पूरी कर लोकार्पण के लिए तैयार की जाएं। साथ ही स्वीकृत योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया 20 मई तक पूरी करने को कहा।
जयवीर सिंह ने कार्यों की जिलावार रिपोर्ट मांगी:
उन्होंने कहा कि मुख्यालय से टीमें भेजकर स्थलीय निरीक्षण और गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। 2017 से अब तक के कार्यों की जिलावार रिपोर्ट भी मांगी। बैठक में आगरा और मथुरा में हेलीपोर्ट परियोजना को जल्द क्रियान्वित करने तथा स्वदेश दर्शन योजना के तहत नैमिषारण्य के कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश भी दिए(साभार एजेंसी)
