(चंडीगढ़,हरियाणा)25सितंबर,2026
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि हमारी प्राथमिकता है कि हरियाणा के किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज बाजरा एवं धान खरीद की तैयारियों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में विस्तृत समीक्षा की तथा भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत बाजरे की खरीद ₹2,900 प्रति क्विंटल सुनिश्चित करने के साथ-साथ धान खरीद के लिए राइस मिलर्स का पंजीकरण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री सैनी ने बैठक में स्थानीय किसानों के हितों की रक्षा करते हुए राज्य के बाहर से आने वाले बाजरे पर प्रभावी नियंत्रण एवं पूर्व में अनियमितताओं में संलिप्त रहे मिलर्स के पंजीकरण पर भी कड़ाई से रोक रखने के भी निर्देश दिए। (साभार सू वि )
