(चंडीगढ़,हरियाणा)09नवंबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट कर अनुभव साझा किया।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि 116 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा जी के चरणों में शीश नवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मंदिर आस्था और शिल्प कला की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि आज गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा पूजा का अद्भुत संयोग है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर समाज की रक्षा की और भगवान विश्वकर्मा ने द्वारका नगरी का निर्माण कर समाज को आवास दिया। एक ने सुरक्षा दी तो दूसरे ने सृजन किया।
मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से देश के करोड़ों कारीगरों के कौशल को नई पहचान और सम्मान दिया है। सरकार का संकल्प है कि हुनर को अवसर, श्रम को सम्मान और प्रत्येक कारीगर को आत्मनिर्भरता का आधार मिले।साभार सोशल मीडिया)
